×

यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग का) कैंसर

सकारात्मक नैदानिक परिणामों के साथ यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का इलाज किया जा सकता है। कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में हुई प्रगति के कारण, अब हम उत्कृष्ट परिणामों के साथ उन्नत चरण के यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का भी इलाज कर सकते हैं।

अवलोकन

जब यूरेथ्रा (मूत्रमार्ग) (वह ट्यूब जिसके माध्यम से मूत्र को शरीर से बाहर निकाला जाता है) में मौजूद सेल्स (कोशिकाएं) असामान्य रूप से विभाजित होने लगती हैं तब यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग का) कैंसर होता है । यह दुर्लभ यूरोलॉजिकल कैंसर में से एक है, और यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में देखा जाता है। हालांकि, अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ प्रकार के यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर महिलाओं में अधिक प्रचलित हैं।

प्रकार

एजिस सेल (कोशिका) से वे उत्पन्न होते हैं उसके प्रकार के आधार पर, यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर को निम्न प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है :



लक्षण

प्रारंभिक अवस्था में यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का कोई लक्षण नहीं होता है। हालांकि, जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, मरीज़ को पेशाब करने में कठिनाई हो सकती है और ब्लैडर (मूत्राशय) पर नियंत्रण खो सकता है। रात के समय बार-बार पेशाब आना भी यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का संकेत हो सकता है। यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर के अन्य प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं :

  • पेशाब करते समय दर्द होना
  • पेशाब में खून आना
  • मूत्र प्रवाह में बाधा
  • बार बार पेशाब आना
  • पेरीनियम या पेनिस (लिंग) में गांठ की उपस्थिति
  • मूत्रमार्ग से असामान्य स्राव आना
  • ग्रोइन (पेट और जांध के बीच का भाग) के क्षेत्र में मौजूद लिम्फ नोड्स बढ़ने लगते हैं

कारण

हालांकि यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का सटीक कारण ज्ञात नहीं है, लेकीन शोधकर्ताओं ने कुछ जोखिम कारकों की पहचान की है। ये जोखिम कारक यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर के विकास की संभावना को बढ़ा सकते हैं।


निदान

यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का पता लगाने और निदान करने के लिए विभिन्न परीक्षण विधियाँ उपलब्ध हैं।:

इलाज

यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर के सफल प्रबंधन के लिए कई उपचार विकल्प उपलब्ध हैं। रोग के चरण, उसके ग्रेड, उसके प्रकार, मरीज़ की उम्र और उसकी कुल स्वास्थ्य स्थिति जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर उपचार की योजना बनाई जाती है।

रोग की गंभीरता के आधार पर उपचार योजना में या तो एक उपचार विकल्प या दो या अधिक उपचार विकल्पों का संयोजन हो सकता है।

यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर के लिए आमतौर पर सिफारिश किए जाने वाले उपचार के तरीकों में सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी (विकिरण चिकित्सा) शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सकारात्मक नैदानिक परिणामों के साथ यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का इलाज किया जा सकता है। कैंसर की चिकित्सा के क्षेत्र में हुई प्रगति अब विशेषज्ञों को बेहतर उत्तरजीविता दर के साथ उन्नत चरण के यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का इलाज करने की अनुमति दे रही है।

हालाँकि, प्रारंभिक निदान बहुत सी चीजों को बदल देता है। कैंसर कोई भी हो, इसका सफलतापूर्वक इलाज करने के लिए शुरुआती चरणों में इसका पता लगाने की जरूरत है। लक्षणों पर नजर रखना और दो सप्ताह से अधिक समय तक कोई भी लक्षण रहने पर डॉक्टर से परामर्श करना सबसे महत्वपूर्ण है।

हां, आमतौर पर यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग का) कैंसर तेजी से फैल सकता है। अधिकांश मामलों में, निदान के समय तक, यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग का) कैंसर पास के लिम्फ नोड्स में फैल गया होता है।

हालांकि, कुछ यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर धीमी गति से बढ़ सकते हैं, और यह ट्यूमर के ग्रेड पर निर्भर करता है। ट्यूमर का ग्रेड और उचित उपचार के बारे में अधिक जानकारी के लिए, मरीज़ों को अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

कुछ मामलों में, यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग का) कैंसर वापस आ सकता हैं। हालांकि, अगर यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का जल्दी पता चल जाए, तो इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। रिलैप्स (पुनरावर्तन) के जोखिम को कम करने के लिए, मरीजों को अपनी फॉलो-अप अपॉइंटमेंट (अनुवर्ती नियुक्तियों) का सख्ती से पालन करना चाहिए। यह न केवल पुनरावृत्ति के जोखिम को कम करने में मदद करता है बल्कि पुनरावृत्ति को उनके प्रारंभिक चरण में पकड़ने में भी मदद करता है।

क्योंकी यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है, शोधकर्ता अभी भी इस कैंसर के जोखिम को कम करने के सर्वोत्तम संभव तरीकों का पता लगा रहे हैं।

  • मूत्र मार्ग के संक्रमण पर ध्यान देंदीर्घकालिक यूटीआई से यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग का) कैंसर हो सकता है। यदि आप मूत्र मार्ग के संक्रमण से पीड़ित हैं, तो उसे अनुपचारित न छोड़ें। उनका इलाज करवाएं और व्यक्तिगत स्वच्छता पर अतिरिक्त ध्यान दें।
  • स्वस्थ यौन व्यवहार स्वस्थ यौन व्यवहार आपको यौन संचारित रोगों के व्यापक स्पेक्ट्रम को रोकने में मदद कर सकते हैं, जो यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर के बढ़ते जोखिम से जुड़े हैं। यदि आपका यूरेथ्रल (मूत्रमार्ग के) कैंसर का पारिवारिक इतिहास है, तो इस बीमारी के जोखिम को कम करने के सर्वोत्तम तरीकों को जानने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।

हालांकि कोई निवारक उपाय नहीं हैं जो पूरी तरह से वजाइनल (योनि के) कैंसर को रोक सकते हैं, लेकीन कुछ उपाय हैं जो आप इस बीमारी के विकास के अपने जोखिम को कम करने के लिए कर सकते हैं :

  • आपका एचपीवी टीकाकरण लेना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके एचपीवी संक्रमण के जोखिम को कम करता है, जो वजाइनल (योनि के) कैंसर के लिए सबसे बड़े जोखिम कारकों में से एक है।
  • यदि आपको एचपीवी संक्रमण का निदान किया जाता है, तो इसके लिए समय पर उपचार प्राप्त करना सुनिश्चित करें क्योंकि दीर्घकालिक एचपीवी संक्रमण से वजाइनल (योनि के) कैंसर सहित कई गाइनेकोलॉजिकल (स्त्री रोग संबंधी) कैंसर हो सकते हैं।
  • धूम्रपान छोड़ दें, क्योंकि तंबाकू में मौजूद रसायन वजाइनल (योनि के) कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं।